पुराना भजन लिरिक्स

मात पिता और गुरू चरणों लिरिक्स भजन

मात पिता और गुरू चरणों लिरिक्स भजन

Mat Pita or Guru Charno Lyrics Bhajan 

तर्ज – देख तेरे संसार की हालत


मात पिता और गुरू चरणों में,
दंडवत बारम्बार,
हम पर किया बडा़ उपकार,
हम पर किया बडा़ उपकार,
ममता ज्ञान लुटाकर हम पर,
ममता ज्ञान लुटाकर हम पर,
दिना जन्म सुधार,
हम पर किया बडा़ उपकार,
हम पर किया बडा़ उपकार।।

माता ने जो कष्ट उठाया,
कभी कर्ज न जाय चुकाया,
उंगली पकड कर चलना सिखाया,
ममता की दी शीतल छाया,
संस्कार लेकर जिनसे हम,
संस्कार लेकर जिनसे हम,
कहलाये हुशियार,
हम पर किया बडा़ उपकार,
हम पर किया बडा़ उपकार।।

पिता ने हमको योग्य बनाया,
कमा कमा कर अन्न खिलाया,
पढा लिखा कर गुणवान बनाया,
जीवन पथ पर चलना सिखाया,
जोड़ जोड़ अपनी संपत्ति को,
जोड़ जोड़ अपनी संपत्ति को,
बना दिया हकदार,
हम पर किया बडा़ उपकार,
हम पर किया बडा़ उपकार।।

तत्व ज्ञान गुरू ने दर्शाया,
अंधकार को दूर भगाया,
हृदय में भक्ति दीप जलाकर,
प्रभु मिलन का मार्ग बताया,
जो भी उनकी शरण में जाता,
जो भी उनकी शरण में जाता,
कर देवे उद्धार,
हम पर किया बडा़ उपकार,
हम पर किया बडा़ उपकार।।

मात पिता और गुरू चरणों में,
दंडवत बारम्बार,
हम पर किया बडा़ उपकार,
हम पर किया बडा़ उपकार,
ममता ज्ञान लुटाकर हम पर,
ममता ज्ञान लुटाकर हम पर,
दिना जन्म सुधार,
हम पर किया बडा़ उपकार,
हम पर किया बडा़ उपकार।।

गायक – Pt. Bihari Lal Ji Pujari
प्रेषक – Hashita

 

WhatsApp Group Join Now
YouTube Video Thumbnail

Leave Message

    आज के नए भजन

    Popular Bhajan With Lyrics

    Stay Connected With Us

    Post Your Comment

    bhajan-with-lyrics-WhatsApp