शिव जी भजन

दूल्हा बनके भोलेनाथ बड़ा प्यारा लागे लिरिक्स

दूल्हा बनके भोलेनाथ बड़ा प्यारा लागे लिरिक्स

दूल्हा बनके भोलेनाथ बड़ा प्यारा लागे

शिव भजन लिरिक्स

तर्ज – मीठे रस से

दूल्हा बनके भोलेनाथ,
बड़ा प्यारा लागे,
बड़ा प्यारा लागे,
कितना सोणा सोणा,
शिव विवाह नज़ारा लागे ।।1।।

आगे आगे चले है भोले,
कर नंदी की सवारी,
पीछे चलते भूत प्रेत सब,
बनकर के बाराती,
कोई सीधे कोई उल्टे,
कदमों से चाले,
कदमों से चाले,
कितना सोणा सोणा,
शिव विवाह नज़ारा लागे ।।2।।

शिवजी ने तन मली भभूति,
गले मुंडमाला साजे,
जैसे धुन शहनाई बाजे,
सारे पिशाच है नाचे,
सुन डरावनी आवाजें,
लोग डरकर भागे,
सारे सतपट भागे,
कितना सोणा सोणा,
शिव विवाह नज़ारा लागे ।।3।।

ब्रह्मा आए विष्णु आए,
संग माँ लक्ष्मी आई,
बैठ ऐरावत इंद्र भी आए,
नारद ने वीणा बजाई,
फूल देवगण बरसाए,
डम डम डमरू बाजे,
डम डम डमरू बाजे,
कितना सोणा सोणा,
शिव विवाह नज़ारा लागे ।।4।।


देख ऐसे अद्भुत बाराती,
लोग सभी चकराए,
औघड़ जैसा स्वांग रचाकर,
भोले जी क्यों आए,
नैना रानी ने देखा तो,
डर से फट गई आंखें,
डर से फट गई आंखें,
कितना सोणा सोणा,
शिव विवाह नज़ारा लागे ।।5।।

पार्वती जी शोर शराबा,
सुनकर बाहर आई,
प्रभु सभी को यूं न डराओ,
शिव से गुहार लगाई,
मानी बात गौरा जी की,
रूप पुराना त्यागे,
जयकारा लागे,
कितना सोणा सोणा,
शिव विवाह नज़ारा लागे ।।6।।

Singer – Rinky Ji

 

WhatsApp Group Join Now
YouTube Video Thumbnail

Leave Message

    आज के नए भजन

    Popular Bhajan With Lyrics

    Stay Connected With Us

    Post Your Comment

    bhajan-with-lyrics-WhatsApp